अगर सारे हिंदू एकजुट होकर बंगाल में टीएमसी को नहीं हराते हैं, तो बंगाल भी बांग्लादेश बन जाएगा : मिथुन चक्रवर्ती

2026 के चुनाव के लिए तीन दिनों के दौरा पर उत्तर बंगाल में करेंगे भाजपा के लिए सभा

 

अजित प्रसाद, विशेष संवाददाता / सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल दौरे के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी और टीएमसी को हराने के लिए बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तिगत मानना है कि 2026 में पूर्ण बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा सत्ता में आएगी। मिथुन पहले टीएमसी में ही थे और ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा भी भेजा था। हालांकि, 7 मार्च 2021 को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन करने की बात कही थी। अब विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने लेफ्ट, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हिंदू मतदाताओं से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘मौजूदा ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ सभी हिंदुओं को एकजुट होकर वोट देना चाहिए। टीएमसी को हराने के लिए हिंदुओं का एकजुट होना जरूरी है।’
मिथुन चक्रवर्ती ने टीएमसी के खिलाफ खोला मोर्चा:
मिथुन चक्रवर्ती ने मीडिया से बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि वे कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हिंदुओं से अपील करते हैं कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आएं। उन्होंने कहा कि अगर सारे हिंदू एकजुट होकर बंगाल में टीएमसी को नहीं हराते हैं, तो बंगाल भी बांग्लादेश बन जाएगा। हम सबको एकजुट होकर बंगाल को बचाना है।
बंगाल चुनाव में मिथुन चक्रवर्ती कर सकते हैं प्रचार
बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अभी से एक्शन मोड में है। कुछ दिन पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेश का दौरा किया था। गृहमंत्री अमित शाह भी बंगाल दौरे पर पार्टी पदाधिकारियों और चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की हैं। सूत्रों के मुताबिक बंगाल में पार्टी के लिए कई बड़े चेहरे प्रचार कर सकते हैं। मिथुन चक्रवर्ती भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव प्रचार करने का काम शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button