बंगाल में SIR के दबाव के कारण चलती लॉन्च से गंगा में कूदे BLO,

नाविकों की तत्परता से बची जान, अस्पताल में भर्ती 

 

पश्चिम बंगाल : हुगली जिले के श्रीरामपुर फेरी घाट पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने चलती लॉन्च से अचानक गंगा नदी में छलांग लगा दी। व्यक्ति की पहचान केयामुद्दीन के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक हैं और वर्तमान में चुनावी ड्यूटी के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पद पर तैनात हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लॉन्च जब बीच नदी में थी, तभी केयामुद्दीन ने अचानक पानी में छलांग लगा दी। यह देख लॉन्च पर मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लॉन्च के चालक और खलासियों ने तुरंत साहस का परिचय दिया और पानी में उतरकर कुछ ही समय के भीतर उन्हें डूबने से बचा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सुरक्षित बचाए गए व्यक्ति को तुरंत श्रीरामपुर वॉल्श अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन वे गहरे सदमे में हैं। पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
जांच में पता चला है कि केयामुद्दीन कांचरापाड़ा हाई स्कूल में ‘टीचर-इन-चार्ज’ के रूप में कार्यरत हैं। एक शिक्षक और प्रशासनिक जिम्मेदारी (BLO) संभालने वाले व्यक्ति द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से सहकर्मी और स्थानीय लोग हैरान हैं।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उन्होंने काम के दबाव के कारण ऐसा किया या इसके पीछे कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्या थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button