लोसपा का धरना प्रदर्शन

 

नई दिल्ली,1 मार्च 2026 लोक समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, निजीकरण, नया श्रम कानून तथा हालिया अमरीकी डील के खिलाफ आज यहां जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों की अगुआई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गौरी शंकर शर्मा ने की।इस मौके पर पार्टी के महासचिव वचन सिंह करौतीया,पार्टी के वरिष्ट नेताओं सर्वश्री रामगोपाल एवं नेत्रियां कांता रानी पिंगोलिया और श्रीमती सुनीता देवी मौजूद थीं।

एक सवाल के जवाब में श्री शर्मा ने कहा कि आप के प्रमुख एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीबाल को शराब घोटाले में बरी किए जाने से एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर इनके खिलाफ ठोस सबूत नहीं था,तो सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें तुरंतजमानत क्यों नहीं दिया? इन्हें लंबे समय तक अकारण जेल में क्यों रखा गया? इन तमाम स्थितियों की समीक्षा होनी चाहिए।

एचपीवी वैक्सीन को लेकर उठे विवाद के संबंध में लोजपा प्रमुख श्री शर्मा ने कहा कि अभी उन्होंने इसपर गहन अध्ययन नहीं किया है,लेकिन यह मसला महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा है।सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।एल.एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button