सुभाष नगर मंडल द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

नई दिल्ली – पश्चिमी जिला के अंतर्गत आने वाले हरी नगर विधानसभा क्षेत्र में सुभाष नगर वार्ड का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बहुत ही सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, सुभाष नगर मंडल के अध्यक्ष हेमंत हांडा ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुल सात सत्रो में चला जिसमें हरी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्याम शर्मा, पश्चिमी जिला महामंत्री कुनाल साहनी, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, आनन्द त्यागी,सुमीत भसीन, आर्यन सहरावत, शशि भूषण राजपाल ने बहुत ही बढ़िया ढंग से भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया यह प्रशिक्षण शिविर सनातन धर्म मंदिर सुभाष नगर में आयोजित किया गया और इस दौरान एक रात का प्रवास भी रहा यह प्रवास सभी शामिल कार्यकताओं ने मन्दिर में किया           इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया मंडल अध्यक्ष हेमंत हांडा ने बताया कि भाजपा में शुरू से प्रशिक्षण शिविर एवं रात्रि प्रवास की परम्परा रही है इस अवसर पर जिला महामंत्री राजन सूदन,सुमन सिक्का, उपाध्यक्ष दिव्या धवन,ओपी बजाज, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष ईशा गेरा, उनके साथ सोनिया,रिचा यादव कंचन सडाना,डा शैलेन्द्र,आशा कपूर आदि मौजूद रहे पश्चिमी जिला के मंडल में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी गगन साहनी, अमरजीत सिंह अमर, एवं रिंकू रिडनाल को मंडल द्वारा सम्मानित किया गया प्रशिक्षण शिविर में सुबह-शाम जलपान की व्यवस्था विक्की लुथरा द्वारा की गई।इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी अथवा भाजपा के इतिहास विकास को लेकर एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button