उत्तर बंगाल के धुपगुड़ी में योगी आदित्यनाथ की मेगा रैली आज:

बुलडोजर बाबा' को देखने और सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब

 

धुपगुड़ी  : उत्तर बंगाल के धुपगुड़ी में आज राजनीतिक पारा अपने चरम पर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ आज धुपगुड़ी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नरेश राय के समर्थन में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। धुपगुड़ी की धरती पर योगी आदित्यनाथ का यह पहला आगमन है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों में जबरदस्त उत्साह है।सुबह से ही जुटने लगी भीड़सभा स्थल पर सुबह से ही भाजपा समर्थकों का हुजूम जुटना शुरू हो गया है।

कड़ी धूप और गर्मी की परवाह किए बिना लोग दूर-दराज के इलाकों से पैदल और वाहनों के जरिए पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे न केवल योगी आदित्यनाथ का संदेश सुनने आए हैं, बल्कि उनकी एक झलक पाने के लिए भी बेताब हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और हेलीपैड तैयारहाई-प्रोफाइल रैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य मंच के ठीक बगल में ही एक अस्थाई हेलीपैड तैयार किया गया है, जहाँ मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सुरक्षा बल तैनात हैं।चुनाव पर असरराजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि धुपगुड़ी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ की रैली से न केवल भाजपा के वोट बैंक को मजबूती मिलेगी, बल्कि पूरे जिले के चुनावी समीकरणों पर इसका बड़ा असर पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button