बिहार की 4 महिला आईपीएस का बढ़ा कद

-महिला अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि

-आगे मिल सकती हैं बड़ी जिम्मेदारियां
भारत पोस्ट संवाददाता
पटना। बिहार सरकार ने राज्य की चार महिला आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रमोशन पाने वाली सभी अधिकारी वर्ष 2022 बैच की हैं। इन्हें वरीय समय वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। इसके तहत अब उन्हें वेतन स्तर.11 का लाभ मिलेगा।
गृह विभाग की ओर से जारी सूची में चार महिला अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें शैलजाए दिव्यांजली जायसवालए गरिमा और साक्षी कुमारी को प्रमोशन दिया गया है। इन अधिकारियों ने कम समय में अपनी कार्यशैली और प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई है। सरकार की अधिसूचना के अनुसारए प्रमोशन का प्रभाव 1 जनवरी 2026 से माना जाएगा। इसका मतलब है कि इन अधिकारियों को इसी तारीख से बढ़े हुए वेतनमान और वरिष्ठता का लाभ मिलेगा। हालांकिए इस प्रमोशन का असर उनकी वर्तमान पोस्टिंग पर नहीं पड़ेगा। वे फिलहाल अपने मौजूदा पदों पर ही कार्य करती रहेंगी।
इस फैसले को बिहार पुलिस में महिला अधिकारियों की बढ़ती भूमिका और योगदान से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में महिला आईपीएस अधिकारियों ने कानून.व्यवस्थाए अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार का यह कदम उनके मनोबल को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।
प्रमोशन पाने वाली चारों अधिकारी राज्य के अलग.अलग जिलों में तैनात हैं। वर्तमान में वे सहायक पुलिस अधीक्षक या अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभा रही हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया है।
वरीय समय वेतनमान मिलने के बाद इन अधिकारियों की प्रशासनिक जिम्मेदारियां और बढ़ सकती हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार इन्हें और महत्वपूर्ण पदों पर तैनात कर सकती है। इससे जिलों में कानून.व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। बिहार पुलिस में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में यह फैसला एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button