बिहार के 9000 शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई
-24 घंटे के अंदर रुक जाएगा वेतन
-शिक्षकों की सुस्ती पर विभाग नाराज
भारत पोस्ट संवाददाता
गयाजी। बिहार के गया जी जिले के हजारों शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा अल्टीमेटम जारी किया है। ई.शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी अपडेट नहीं करने वाले शिक्षकों पर अब सख्त कार्रवाई हो सकती है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर जानकारी अपडेट नहीं करने पर वेतन रोक दिया जाएगा और विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।
शिक्षा विभाग के अनुसार गया जी जिले में 9000 से अधिक ऐसे शिक्षक हैं। जिनकी जानकारी ई.शिक्षाकोष पोर्टल पर अब तक अपडेट नहीं हुई है। इसे लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने गंभीर रुख अपनाया है और सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ;स्थापनाद्ध आनंद कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, विद्यालय अवर निरीक्षकों ;नगर निगम और लेखा सहायक.सह.डाटा एंट्री ऑपरेटरों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी शिक्षकों का विवरण निर्धारित समय में अपडेट कराया जाए।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक, पटना के निर्देश पर शिक्षकों को 5 जून 2026 तक अपना विवरण अपडेट करने को कहा गया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षकों ने स्थायी पताए वर्तमान पता और अन्य आवश्यक जानकारियां पोर्टल पर दर्ज नहीं की हैं। विभाग ने इसे लापरवाही माना है। शिक्षकों को ई.शिक्षाकोष पोर्टल पर अपना पंजीकरण, पदस्थापन विवरण, व्यक्तिगत जानकारी, स्थायी पता और वर्तमान पता अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा. विभाग ने इसे सभी शिक्षकों के लिए जरूरी बताया है।
शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने.अपने क्षेत्रों के सभी शिक्षकों से यह कार्य 24 घंटे के भीतर पूरा कराएं। समयसीमा समाप्त होने के बाद जानकारी अपडेट नहीं करने वाले शिक्षकों की सूची जिला कार्यालय को भेजी जाएगी. जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि निर्धारित समय तक जानकारी अपडेट नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन स्थगित किया जा सकता है।
इसके अलावा विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस कार्य की लगातार निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी शिक्षक निर्धारित समय सीमा के बाद पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने से वंचित न रहे।




