बड़े पर्दे पर लौटेगा कालीन भैया का राज
मिर्ज़ापुर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़
– खून.खराबे और सत्ता की जंग का इशारा
विशेष प्रतिनिधि
मुंबई। कालीन भैया की सल्तनत और मिर्ज़ापुर की कानून.विहीन दुनिया में लौटने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित फिल्म मिर्ज़ापुर द मूवी की उल्टी गिनती आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने फिल्म के ग्रैंड टीज़र रिलीज़ से ठीक एक दिन पहले एक नया और बेहद दमदार पोस्टर जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लेटेस्ट पोस्टर में मिर्ज़ापुर की सत्ता का प्रतीक यानी वो मशहूर गद्दी ;सिंहासन सबसे आगे और बीच में दिखाई दे रही है। इस गद्दी के दोनों तरफ़ भारी मात्रा में बंदूकें सजी हुई हैं।
यह पोस्टर तुरंत उन बेरहम सत्ता की लड़ाइयों, बदलती वफ़ादारियों और खून.खराबे वाली दुश्मनी की याद दिलाता है, जिसने इस फ्रैंचाइज़ी को भारत की सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक बनाया। हालांकि, मेकर्स ने अभी कहानी ;प्लॉट. का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पोस्टर ने साफ कर दिया है कि बड़े पर्दे पर सत्ता का यह खेल और भी खतरनाक होने वाला है।
पंकज त्रिपाठी के अलावा मिर्ज़ापुर द मूवी में कई फ़ैन.पसंदीदा किरदार वापसी करेंगे, जिनमें गुड्डू भैया के रोल में अली फ़ज़ल और मुन्ना भैया के रोल में दिव्येंदु शामिल हैं। इस बड़ी कास्ट में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही श्मिर्ज़ापुररू द मूवी को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और पुनीत कृष्णा ने लिखा है। इस फ़िल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को.प्रोड्यूसर हैं। इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म को 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।

