शुभेंदु अधिकारी हत्या की साजिश में नया मोड़ आतंकी की माशूका अर्पिता सरकार गिरफ्तार

भारत पोस्ट संवाददाता
साहिबगंज। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों पर नजर रखने और उनकी हत्या की साजिश रचने के आरोपी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद मामले में एक नया मोड़ आया है। पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स ने झारखंड पुलिस के सहयोग से साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र स्थित ग्वालखोर में छापेमारी कर 21 वर्षीय युवती अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। केस की जांच में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
पूर्व में पूर्वी बर्धमान ;नवाबहाट से गिरफ्तार मुख्य आरोपी हमीम मंडल पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश.ए.मोहम्मद के सदस्य और कश्मीर निवासी सज्जाद भट्ट के लोगों से लगातार संपर्क में था। हमीम मंडल व्हाट्सएप के जरिए आतंकियों को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पल.पल के मूवमेंट और गतिविधियों की गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था।
बरहरवा से गिरफ्तार अर्पिता सरकार ;पिता. सुजीत सरकार कॉलेज की छात्रा है। पुलिस व एसटीएफ जांच में सामने आया है कि अर्पिता पिछले 4 सालों से हमीम मंडल के संपर्क में थी और इस दौरान दोनों की 4 बार मुलाकात भी हो चुकी थी। शुरुआती जांच के अनुसार, उस पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ‘हनीट्रैप’ करने का संदेह है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या उसका इस्तेमाल किसी बड़े प्लान के तहत किया जा रहा था।
झारखंड पुलिस की सहायता से अर्पिता सरकार को बरहरवा से हिरासत में लेने के बाद बंगाल एसटीएफ की टीम उसे सीधे पश्चिम बंगाल के बर्धमान ले गई है. जहां उससे पूछताछ की जा रही है और मुख्य आरोपी हमीम मंडल के साथ आमने.सामने बैठाकर इस पूरे टेरर व हनीट्रैप सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button