कानपुर में फांसी पर लटक गया आर्थिक तंगी से परेशान मूकबधिर मजदूर
सुनील बाजपेई
कानपुर। लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ आर्थिक तंगी की समस्या ने एक मूकबधिर युवक को फांसी पर लटक जाने के लिए मजबूर कर दिया। वह बड़ी मुश्किल से मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहा था। उसका शव नीम के पेड़ से लटका मिला,जिस पर उसके परिवार में कोहरा मचा हुआ है। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
यह घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में हुई। यहां स्थित श्री राधे कृष्ण मुन्नी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के मेन गेट के पास के नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे 30 वर्षीय युवक ने शव फंदे से लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उसकी शिनाख्त महोली ग्राम निवासी रामबाबू पासवान के मंझिले बेटे गूंगा उर्फ अंशु के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर पर दो भाई आशू व अंकुर और बहन छोटी है। मृतक मूकबधिर था और मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।




