सरदार कुलदीप सिंह ने अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य के रूप में पद ग्रहण किया

 

नई दिल्ली: सरदार कुलदीप सिंह ने आज अल्पसंख्यक आयोग दिल्ली सरकार में सदस्य के रूप में अपना पद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पद ग्रहण समारोह के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता आर.पी. सिंह,, अशोक गोयल,जेपी भाई,इम्प्रीत सिंह बक्शी, चरणजीत सिंह लवली, कुलविंदर सिंह बंटी, रविंद्र सिंह सोनू, परमजीत सिंह मक्कड़,अमरजीत सिंह अमर तथा जगदीप सिंह कोहली सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सरदार कुलदीप सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सरदार कुलदीप सिंह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा अल्पसंख्यक समुदायों के हितों और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से आयोग के समक्ष उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सरदार कुलदीप सिंह ने सभी उपस्थित नेताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
पद ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और उन्होंने सरदार कुलदीप सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button