विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित करके मनाया बेटी का जन्मदिन

 

उदयपुर । उदयपुर जिले के सायरा ब्लॉक के शिक्षक आचार्य नरेन्द्र शास्त्री ने अपनी बेटी यशस्वी यादव का पहला जन्मदिन स्कूल के विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित करके मनाया l

इस दौरान तकरीबन 80 से अधिक विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई l भँवरलाल घोघरा ने बताया कि जन्मदिन पर महंगी पार्टियां करने से बेहतर है आप इस तरह की परंपरा बच्चों के साथ शुरू करे l इस दौरान नरेन्द्र शास्त्री , कर्णसिंह दलावत, अन्नाराम हिंगड़ , सुनिल कुमारी ओर भँवरलाल घोघरा सहित स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button