कांवड़ियों पर मौलाना साजिद रशीदी का विवादित बयान
शिवभक्त नहीं ये तो आतंकवादी हैं?
भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कांवड़ियों पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में अधिकतर लोग सिर्फ नशे और उपद्रव के लिए जाते हैं। ये शिवभक्त नहीं हैं, बल्कि आतंकवादी हैं। मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि सड़कों पर बैठकर शराब पीने और नशा करने वालों को शिवभक्त बोला जाता है। पुलिस वालों को वर्दी में रहते हुए पीटते हैं, आप उनको शिवभक्त बोलते हैं।
मौलाना राशिदी ने कहा कि स्कूल वैन में बैठे बच्चों के शीशे तोड़ दिए, कई बच्चों को घायल कर दिया, आप उनको शिवभक्त कहते हैं। आप उन लोगों को, जिन्होंने एक मरीज की वैन तक नहीं छोड़ी। और एक मरीज को परेशानी की हालत में,बीमारी की हालत में उससे कह रहे हैं, ‘जय श्री राम के नारे लगाओ, ये शिवभक्त हैं? ये शिवभक्त नहीं हैं, ये तो आतंकवादी हैं। मौलाना राशिदी ने कहा, ‘मैं सभी कांवड़ियों को नहीं बोल रहा हूं। इनमें कुछ अच्छे लोग भी हैं, लेकिन अधिकतर लोग सिर्फ नशे और उपद्रव के लिए जाते हैं। क्या शिवजी ने यही कहा है कि किसी भी हक खा जाओ और किसी को भी लूट लो।’
मौलाना ने कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमाज को लेकर कह रहे थे कि किसी को भी इजाजत नहीं की कि कोई चौराहे पर आकर तमाशा करे। लेकिन अब कांवड़िए सड़कों पर तमाशा कर रहे हैं। सड़कों पर डांस किया जा रहा है। नशे का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे लोग क्या कांवड़िए हो सकते हैं? ये नशेड़ी और आतंकवादी हैं।’


