आद्यापीठ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, काली मंदिर में की पूजा
कोलकाता, अगस्त। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बुधवार को दक्षिणेश्वर स्थित आद्यापीठ मंदिर पहुंचे। उन्होंने काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की। मंदिर पहुंचने पर प्रमुख मुराल भाई ब्रह्मचारी सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने आद्यापीठ चैरिटेबल डिस्पेंसरी की नई एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन किया। इसके अलावा हाल ही में पुनर्निर्मित पुराने मातृ आश्रम का भी उद्घाटन किया। उन्होंने मंदिर की ओर से संचालित धर्मार्थ और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।
करीब 30 मिनट तक मंदिर परिसर में रहने के बाद मुख्यमंत्री वहां से रवाना हो गए। मंदिर से निकलते समय उन्होंने पत्रकारों से बातचीत नहीं की।


