समर्पित कांग्रेसजनों ने उठाई बिहार कांग्रेस में बदलाव की मांग

“प्रभारी एवं अध्यक्ष हटाओ, बिहार कांग्रेस बचाओ” के नारे के साथ 8 सितंबर को इंदिरा भवन के समक्ष शांतिपूर्ण धरना

 

पटना: बिहार कांग्रेस में संगठनात्मक कुव्यवस्था और विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान टिकट वितरण में कथित मनमानी के विरोध में समर्पित कांग्रेसजनों ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी मांग रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत आगामी 8 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन के समक्ष शांतिपूर्ण धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा।

समर्पित कांग्रेसजनों का कहना है कि 3 नवंबर 2025 को पटना के होटल मौर्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर बिहार कांग्रेस की स्थिति से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन सौंपा गया था। उस बैठक में कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सांसद नासिर हुसैन भी मौजूद थे।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, उस समय चुनाव के बाद मामले पर पुनः चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कई प्रयासों और आवेदन के बावजूद अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही प्रतिनिधिमंडल को पुनः मुलाकात का अवसर मिला।

कांग्रेसजनों ने कहा कि वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और राहुल गांधी को 2029 में देश का प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। उनका उद्देश्य बिहार में कमजोर हो रहे कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से 8 सितंबर से पहले प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय देने और उनकी बात सुनने की अपील की है। ऐसा नहीं होने पर निर्धारित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button