तेरापंथ युवक परिषद, सिलीगुड़ी द्वारा MBDD के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन
अजित प्रसाद
*सिलीगुड़ी, 21 सितम्बर 2025* अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद, सिलीगुड़ी द्वारा *मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD)* के अंतर्गत *17 से 23 सितम्बर* तक लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सिलीगुड़ी क्षेत्र में लगभग *14 शिविर* लगाए जा रहे हैं।
इसी श्रृंखला में *21 सितम्बर को तेरापंथ भवन, सोमानी मिल, एस.एफ. रोड* में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का *उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएसएफ, एसटीसी बैकुंठपुर सालुगाड़ा के I.G. श्री दिनेश जी मुर्मू* द्वारा किया गया।
अपने उद्बोधन में IG श्री दिनेश मुर्मू जी ने कहा कि रक्तदान महादान है और युवाओं को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने तेरापंथ युवक परिषद के सेवा कार्यों की सराहना की।
यह शिविर *श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, अणुव्रत समिति, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम एवं तेरापंथ भवन ट्रस्ट बोर्ड* के संयुक्त सहयोग से लगाया गया। इस अवसर पर सभी संस्थाओं के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद के *उपाध्यक्ष श्री महावीर बैद ने स्वागत भाषण* दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री विकाश गोलछा द्वारा किया गया एवं *सह-संयोजक श्री चिराग बोथरा ने आभार ज्ञापन* किया।
*तेरापंथ युवक परिषद, सिलीगुड़ी ने अब तक सभी शिविरों को मिलाकर लगभग 300 यूनिट रक्त संग्रहित किया है।*
शिविर में संयोजक श्री श्रीकांत भंसाली, सह संयोजक श्री अरिहंत भंसाली, निवर्तमान अध्यक्ष श्री अरविंद चौरडिया, तेयुप सहमंत्री ऋषभ नाहटा, मोहित दुगर, संगठन मंत्री अमित धारेवा एवं अन्य सदस्य मोहित सेठिया, विनीत नाहटा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं रक्तदाता उपस्थित रहे।




