रक्तदान,नेत्र शिविर आयोजनों के बीच मायावती की लखनऊ रैली में सैंकड़ों समर्थकों के साथ शामिल होंगे आशीष कश्यप

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। बहुजन समाज पार्टी द्वारा यहां लगाए गए रक्तदान और नेत्र स्वस्थ परीक्षण शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान करने के साथ ही अपना स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण भी कराया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर बसपा गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के तहत गुजैनी सब्जी मंडी अम्बेडकर मूर्ति पर मान्यवर कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ बसपा कार्यकर्ता आशीष कश्यप ने किया।
यहां उन्होंने कहा कि आगामी ९ अक्टूबर को लखनऊ चलो रैली में कानपुर से हजारों की तदाद में बसपा कार्यकर्ता बसों व कारों से लखनऊ पहुंच कर बहिन मायावती के हाथों को मजबूत करेंगे।
रक्तदान के बाद जहां उर्सला अस्पताल रक्तदान प्रभारी डॉ रिचा बाजपेई ने रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं रमेश सिंह वानी और लगातार सक्रियता और अनगिनत कार्यक्रमों के जरिए बहुजन समाज पार्टी को गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में और भी ज्यादा मजबूत करने में सफल युवा नेता आशीष कश्यप ने डाक्टर रिचा बाजपेई ,डाक्टर रेवती नायर, डाक्टर हर्ष व उनकी टीम को स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जबकि रमेश सिंहवानी सतीश रोचलानी, शेखर सिंह ,ओमप्रकाश पप्पू ,अरविंद जैसवार ,जितेंद्र कश्यप, सुशील मिस्त्री ,उमेश तिवारी और जयवीर सिंह को गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पन्ना लाल जैसवार तथा शिविर संयोजक जुझारू युवा बसपा नेता आशीष कश्यप ने सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने हर सोमवार को गुजैनी अम्बेडकर मूर्ति सब्जी मंडी में तथा हर शनिवार को गुजैनी गांव में ठाकुर विशम्बर नाथ इण्टर कालेज में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाए जाने की भी घोषणा की।
यहां पन्ना लाल जायसवार ने कहा कि बसपा की रैली को सफल बनाने के लिए गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र की मलिन बस्तियों में घर घर जाकर जनता को रैली में पहुंचने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर भारतीय राजनीति के संदर्भ में स्पष्ट और अकाटय विचारधारा तथा समझ रखने वाले अमित शेखर, कानपुर देहात और कानपुर नगर में दो-दो बार जिला अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ बसपा नेता आर के भास्कर के साथ ही शिवा कश्यप ,गोविंद नगर विधानसभा अध्यक्ष पन्नालाल, पंकज जैसवार, मनीष तिवारी, नवीन तुलसानी, मनोज दिवाकर, किशोर लालवानी,जितेंद्र कश्यप, सुशील मिस्त्री, उमेश तिवारी और शेखर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button