संस्कारधानी के वरिष्ठ कवि भगवत दुबे जी को स्मारिका समर्पित

 

जबलपुर – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा आयोजित हिंदी सम्मेलन मथुरा में स्मारिका अक्षवी का विमोचन किया गया। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बताया कि अक्षवी स्मारिका की संपादक सीमा शर्मा मेरठ व संयोजन प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली ने किया। अक्षवी स्मारिका की प्रबंध संपादक सिद्धेश्वरी सराफ शीलू है। अक्षवी स्मारिका माता पिता पर समर्पित की गई है।
अक्षवी स्मारिका सिद्धेश्वरी सराफ शीलू ने संस्कारधानी जबलपुर के वरिष्ठ कवि साहित्यकार हिंदी प्रेमी आचार्य भगवत दुबे जी को भेंट की। चर्चा के दौरान सिद्धेश्वरी सराफ शीलू ने मथुरा में आयोजित हिन्दी सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी। आचार्य भगवत दुबे जी ने सिद्धेश्वरी सराफ शीलू को आयोजन के सफल संचालन की बधाई दी व प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के हिंदी राष्ट्रभाषा अभियान की प्रशंसा की। इस अवसर पर उनके पुत्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button