कानपुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह के 4 फरार सदस्यों की तलाश में छापे जारी, सुराग अब तक नहीं

- लुटेरी दुल्हन समेत गोद लेने वाले मां-बाप, सगी मां, मौसी और मौसा पहले ही किया जा चुके गिरफ्तार

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। लुटेरी दुल्हन गिरोह मामले में पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इस मामले में अब तक लुटेरी दुल्हन समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इसमें लुटेरी दुल्हन प्रगति के साथ उसे गोद लेने वाले पिता अशोक विश्वकर्मा, मां सीमा और अर्रा केडीए कालोनी में रहने वाली सगी मां सोमवती, मौसी कोमल और मौसा शरद सैनी शामिल हैं। जबकि मौसी ललिता और मामी गोमती विश्वकर्मा अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार छापे मारे जा रहे हैं।
अवगत कराते चलें कि यह गिराह में भोले भाले युवकों को फंसा शादी करवाता था और फिर दुल्हन बनने वाली युवती के माध्यम से लाखों की नगदी जेवरात आदि लेकर रफू चक्कर हो जाती थी। पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन अब तक तीन युवकों को शिकार बन चुकी है । इसके पहले कि वह चौथे युवक को भी अपना शिकार बनाने में सफल होती पुलिस ने उसे दबोच लिया था।
मिली जानकारी के मुताबिक तीसरी शादी कर 16 लाख के जेवरात और कैश लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन प्रगति विश्वकर्मा चौथे युवक को शिकार बनाने की तैयारी में थी, जिसके साथ वह लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी।
वह पुलिस के हत्थे तब चढ़ी ज्ब मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी लोकेशन तलाशते हुए उसके ठिकाने पर पहुंची थी, जहां वह एक युवक के साथ मिली थी। पूछताछ में युवक ने बताया कि प्रगति करीब चार महीने से उसके साथ लिव–इन में रह रही थी। दोनों जल्द ही शादी करने की प्लानिंग में थे। मतलब यह युवक उसका चौथा शिकार होने वाला था।
इसबीच गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने प्रगति के मोबाइल की जांच की तो उसके मोबाइल से तीनों पतियों की फोटो मिली, जिनको उसने अपना शिकार बनाया था। जिसके बाद बर्रा पुलिस ने जूही लाल कालोनी निवासी लुटेरी दुल्हन प्रगति के साथ उसे गोद लेने वाले पिता अशोक विश्वकर्मा, मां सीमा और अर्रा केडीए कालोनी में रहने वाली सगी मां सोमवती, मौसी कोमल और मौसा शरद सैनी को गिरफ्तार कर लिया।
इनमें से अशोक और सीमा रिश्ते में प्रगति के मौसा-मौसी भी हैं। फिलहाल अब पुलिस फरार उसकी एक अन्य मौसी ललिता और मामी गोमती विश्वकर्मा समेत चार लोगों की की तलाश में दबिश दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार ब्लाक विश्व बैंक निवासी आटो सर्वेयर विशाल विश्वकर्मा की शादी 18 मई 2025 को जूही लाल कालोनी निवासी प्रगति से गोविंद नगर के करन बैंक्वेट हाल में हुई थी। विशाल का आरोप है कि शादी के एक महीने बाद ही 18 जून 2026 को प्रगति करीब 15 लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये लेकर मायके चली गई थी।
काफी तलाश और छानबीन के बाद उसे पता चला कि प्रगति पहले भी दो शादियां कर चुकी है और इसकी जानकारी उससे छिपाई गई। प्रगति की पहली शादी 20 मार्च 2017 को जूही के बारादेवी निवासी सोनू विश्वकर्मा से हुई थी। इसके बाद 23 जून 2017 को उसने इटावा निवासी सुमित बाथम से दूसरी शादी कर ली थी। फिलहाल पुलिस घटना में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापे मार रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button