देश के 25 विभूतियों को” देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान” दिया गया।

निवेश कुमार
वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली, 4 दिसंबर 2024 (एजेंसी)।देश के 25 विभूतियों को यहां एक भव्य समारोह में “देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान” दिया गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में ऑल इंडिया मानव समाज ट्रस्ट की ओर से देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिवस पर कल देर शाम आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी, चार्टर एकाउंटेंट राजीव जायसवाल एवं लोकनायक जय प्रकाश नारायण संस्थान के संस्थापक महासचिव अभय सिन्हा ने यह सम्मान प्रदान किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जाने माने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. समरेन्द्र पाठक ने की। संस्था के प्रमुख हीरा लाल प्रधान ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। अगवानी दिल्ली यूनिट के प्रमुख रंजीत सिंह ने की।

इस मौके पर दिल्ली दूरदर्शन के सुप्रसिद्ध गायक पं.पुष्कर मिश्र,तबलाबादक उस्ताद सबीर हसन,गायिका सुश्री स्नेहा झा,एवं नृत्यांगना श्रीमती पुष्पा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सुप्रसिद्ध कवि पं.विमल मिश्र एवं कवित्रि श्रीमती पूनम झा सुधा एवं कवित्रि श्रीमती जयंती कुमारी ने अपनी रचनाएं पेश की।

जिन हस्तियों को यह सम्मान दिया गया उनमें गुरुकुल कांगडी स्कूल हरिद्वार के प्राचार्य विजेंद्र शास्त्री, एमसीडी स्कूल लाजपत नगर दिल्ली के प्रिन्सिपल श्रीनिवास तिवारी, उत्तर प्रदेश में एटावा के शिक्षक ललित कुमार सक्सेना, लेक्चरर नवनीत द्विवेदी,,कोच लैला परवीन, समाजसेवी सर्वश्री मो.असद रजा, तेज नारायण चौधरी एवं सनंत सिंह, समाजसेविका वर्षा सिंह, सुप्रीम कोर्ट की वकील कंचन लता झा, वरिष्ठ पत्रकार सर्वश्री गांधी मिश्र गगन एवं अरुण कुमार शर्मा, टीबी अधिकारी दिल्ली विजेंद्र कुमार,योग शिक्षिका काजल चौधरी, डॉ.अरुण भंडारी, चिकित्सक डॉ.प्रखर रस्तोगी, जेआईटीएम के निदेशक मानव चौहान,विदेशी कंपनी की एक्सक्यूटिव इं.सुश्री समृद्धि पाठक, कवित्रि पूनम झा सुधा, गायिका सुश्री स्नेहा झा,फिल्म स्टार साहिल एवं तबलाबादक उस्ताद सबीर हसन शामिल हैं।एल.एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button