नयी दिल्ली विधान सभा सीट पर केजरीवाल,वर्मा एवं दीक्षित में भिड़ंत

नवेश कुमार
वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली, 4 जनवरी 2025 (एजेंसी)।दिल्ली विधान सभा का चुनाव ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है,प्रत्याशियों को लेकर तस्वीरें साफ होने लगी है।

सर्वाधिक महत्वपूर्ण सीट नयी दिल्ली में आप प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का मुकाबला अब दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्रों सर्वश्री प्रवेश वर्मा एवं संदीप दीक्षित से होना तय हो गया है।

श्री वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा एवं श्री दीक्षित पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्रीमती शीला दीक्षित के पुत्र हैं एवं दोनों ही प्रत्याशी दिल्ली से सांसद रह चुके हैं।

भाजपा ने आज ही नयी दिल्ली से श्री वर्मा के नाम की घोषणा की है। इसी संसदीय क्षेत्र से दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज भाजपा से सांसद हैं।

नयी दिल्ली विधानसभा सीट से पहली बार वर्ष 1993 में भाजपा से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद चुने गए थे। उसके बाद 1998 से लगातार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं स्व. श्रीमती दीक्षित ने 15 वर्षो तक यहां का प्रतिनिधित्व किया।

इस सीट से वर्ष 2012 से पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। श्री केजरीवाल अन्ना आंदोलन से सक्रिय राजनीति में आए थे।एल. एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button