कस्बे के ठाकुर जी मंदिर में पानी की समस्या को देखते हुए भामाशाह ने बनाई पानी की टंकी,

पेयजल टंकी का किया लोकार्पण।

 

नारेहडा।

नीमकाथाना जिला अस्पताल के पूर्व सेवानिवृत्त पीएमओ व भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ गोपाल सिंह तंवर द्वारा नारेहडा के बिचला ठाकुर जी मंदिर में निर्मित पानी की टंकी का रविवार को नीमकाथाना सरपंच संघ अध्यक्ष जयसिंह भगोठ के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण हुआ। इस दौरान अतिथि द्वारा पानी की टंकी की अनावरण पट्टिका का लोकार्पण कर उद्घाटन किया। मंदिर में पानी की समस्या को देखते हुए भामाशाह ने पानी की टंकी का निर्माण करवाया है। भामाशाह डॉ. गोपाल सिंह तंवर ने अपने चाचा स्वर्गीय कबूल सिंह तंवर की पुण्य स्मृति में जन हितार्थ करवाया। भामाशाह ने कहा कि व्यक्ति को अपनी शुभ कमाई में से समय-समय पर सामाजिक विकास व जन सेवा के कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए, यह भावना सभी लोगों में जागृत हो जाए तो एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। गौरतलब है कि भामाशाह डॉक्टर गोपाल सिंह तंवर ने अपने पैतृक गांव नारेहड़ा के बालिका विद्यालय में शौचालय का निर्माण, सार्वजनिक श्मशान भूमि में बड़ा हॉल का निर्माण, इसी के साथ हर वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर व निर्धन बालक, बालिकाओं को पाठ्य सामग्री का वितरण तथा सार्वजनिक भूमि में को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण का कार्य भी चला रखा है। उनका कहना है कि मानव जीवन सेवा के लिए ही मिला है। व्यक्ति को केवल खुद के लिए नहीं जीना चाहिए अपने सामर्थ्य के अनुसार दूसरों की भी सेवा करनी चाहिए। जरूरतमंद की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। वहीं मुख्य अतिथि जयसिंह भगोठ ने कहा कि भामाशाह डॉ. गोपाल सिंह ने राजकीय सेवा में रहते हुए अपने मूल निवास नारेहड़ा में सामाजिक विकास को लेकर अनेक विकास कार्य करवाए ऐसे भामाशाह धन्यवाद के पात्र हैं। इस मौके पर ग्रामीणों ने भामाशाह डॉ. गोपाल सिंह तंवर तथा मुख्य अतिथि सरपंच संघ नीमकाथाना के अध्यक्ष जयसिंह भगोठ का ग्रामीणों ने माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर में पूरण भारद्वाज, विजय शर्मा, पूर्व सरपंच जसवंत माठ, मोहन सिंह, कैलाश सिंह, भगत सिंह, बबलू सिंह, विरेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, बनवारी लाल सैनी, विनोद सैन, विष्णु जोशी, जयराम सैनी, माल सिंह, नानक राम सैनी, रतन लाल सैनी, रवि शर्मा, विष्णु शर्मा,विजय सिंह ,रोतास सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button