आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड कुरुक्षेत्र के चयन जुनेजा ने जेईई मेन्स सेशन 2 में आॅल इंडिया रैंक 1524 की हासिल
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, : आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 में अपने छात्रों की शानदार उपलब्धियों की घोषणा की। संस्थान की अटूट शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाते हुए कुरुक्षेत्र के एक छात्र ने आॅल इंडिया टॉप 2000 रैंकिंग में स्थान प्राप्त किया। संस्थान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीनियर असिस्टेंट डायरेक्टर शेखर शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष कुरुक्षेत्र शाखा के कुल 17 छात्रों ने उल्लेखनीय रैंक हासिल की। इनमें चयन जुनेजा ने एआईआर 1524 रैंक प्राप्त कर इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा वृष्टि ने 3410 रैंक, ओम गौड़ ने 4068 रैंक, अदित्य रमन शर्मा ने 4721 रैंक, धु्रव छाबड़ा ने 5582 रैंक, मौलिक गाबा ने 6421 रैंक, मानिक गोयल ने 7241 रैंक, यश ने 8403 रैंक, सागर ने 8547 रैंक, सौरभ रोहिला ने 9078 रैंक, केशव गर्ग ने 9517 रैंक, भविष्य गोयल ने 9621 रैंक, केशव वशिष्ठ ने 9884 रैंक, आदित्य जिंदल ने 11548 रैंक, जशन ने 12532 रैंक, अलिश सैनी ने 12697 रैंक व परीक्षित आर्य ने 14455 एआईआर रैंक प्राप्त किया। इन परिणामों से साबित होता है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से शानदार सफलता हासिल की जा सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को परिणाम घोषित किए, जिससे इस साल के दूसरे और अंतिम जेईई सत्र का समापन हुआ। एकेडमिक हैड इंजीनियरिंग हिमांशु पारिक ने बताया कि जेईई मेन्स भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। कई छात्र आकाश के क्लासरूम प्रोग्राम से तैयारी करते हैं ताकि वे आईआईटी जेईई जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर सकें। छात्रों को बधाई देते हुए ब्रांच मैनेजर शैंकी अरोड़ा व पूजा ने कहा कि हम अपने छात्रों की मेहनत और सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। सही कोचिंग और संकल्प ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। सभी सफल छात्रों को बधाई, और हम उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
बॉक्स
जेईई मेन्स के जरिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश का रास्ता बनता
ब्रांच मैनेजर शैंकी अरोड़ा ने बताया कि जेईई मेन्स दो सत्रों में आयोजित की जाती है ताकि छात्रों को अपने स्कोर सुधारने के अधिक मौके मिल सकें। जेईई एडवांस उन छात्रों के लिए प्रवेश का द्वार खोलता है जो प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में जाना चाहते हैं, जबकि जेईई मेन्स के जरिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश का रास्ता बनता है। आकांश न केवल इंजीनियरिंग (जेईई) बल्कि मेडिकल (नीट), एनटीएसई, ओलंपियाड जैसी परीक्षाओं की भी बढ़िया तैयारी करवाता है। संस्थान छात्रों को उनकी पूरी क्षमता पहचानने और अपनी अकादमिक सफलता को हासिल करने के लिए बेहतरीन टेस्ट प्रिपरेशन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


