शिक्षाविद डॉ. राजेंद्र कुमार को सीएम नायब सैनी ने किया सम्मानित
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र डाईट में कार्यरत असिसटेंट प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शॉल ओढाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी शुक्रवार को श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा में डा भीमराव अंबेडकर जयंती के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने असिसटेंट प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार को सम्मानित किया। असिसटेंट प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा, नवाचार शिक्षा, सृजनात्मक शिक्षा के लिए विभिन्न नवाचारों हेतु दिया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने असिसटेंट प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार की शिक्षा क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी।
बता दें कि असिसटेंट प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार 22 राज्यों से उत्कृष्ट शिक्षकों में से एक हैं, जिन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। डा राजेंद्र कुमार उत्तरी भारत के एकमात्र ऐसे शिक्षक हैं जिनको शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। इससे पहले भी डॉ. राजेंद्र कुमार को बिहार सरकार और दिल्ली की सरकार ने सम्मानित किया है। वहीं डॉ. राजेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के डीजीपी द्वारा भी सम्मानित किए जा चुके हैं। वहीं डॉ. राजेंद्र कुमार कई संस्थानों द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। कुरुक्षेत्र में वे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डा राजरूप फुलिया द्वारा भी सम्मानित किए जा चुके हैं।


