कोटपूतली से शांतिकुंज हरिद्वार के लिए 161 क्विंटल गेहूं रवाना, 16 वर्षों से जारी है सेवा संकल्प !

किसान नेता शंकर लाल कसाणा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना !

 

कोटपूतली-बहरोड़-
गायत्री चेतना केंद्र कोटपूतली के तत्वावधान में सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के नि:शुल्क भोजनालय के लिए कोटपूतली तहसील के अन्नदाताओं के सहयोग से एकत्र 161 क्विंटल गेहूं का अन्नदान किया गया। अनाज मंडी प्रांगण से किसान नेता शंकरलाल कसाणा ने गेहूं से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया।
जिला समन्वयक कंवर सिंह जांगिड ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले 16 वर्षों से अनवरत रूप से किया जा रहा है। गायत्री परिवार के इस अन्नदान यज्ञ में हर वर्ष सैकड़ों परिवार सहभागी बनकर सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर छीतरमल अग्रवाल, अनिल शर्मा, किशनलाल शर्मा, रामसागर, प्रदीप शर्मा (मंडी स्टाफ), रमेश सैनी, कमल जांगिड, महेन्द्र शर्मा, दीनदयाल गौड़, बद्री प्रसाद शर्मा, सुंदरलाल नाजीर, सुरेन्द्र मीणा, धर्मेन्द्र योगी, महेश शर्मा कांसली, कंवर सिंह जांगिड सहित गायत्री परिवार के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button