आर्किटेक्चर समिट में आज के दौर की नयी तकनीक से रूबरू हुए दिल्ली वासी
*राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता*
दिल्ली में आर्किटेक्चर रीकनेक्ट समिट का एक दिवसीय आयोजन इरोस होटल हुआ जो काफी सफल रहा, जिसमे दिल्ली, एनसीआर के अलावा अन्य शहरो के आर्किटेक्टो ने हिस्सा लिया। समिट में आज के दौर की नयी तकनीक से रूबरू हुए दिल्ली वासी।
इस समिट में चरणजीत सिंह, डॉ अमित, अतुल गुप्ता, अमित खुल्लर, अनिल बंसल, सुमित सहाय, विशाल महेंद्रू, सुनीता कोहली पदम श्री, उमेश नरूला, डॉ हरीश त्रिपाठी, श्वेता काव, विनीत खन्ना, चंद्रिका सहाय, सिद्धार्थ गर्ग, मोहम्मद फ़ाज़ल, विनीत खन्ना, चंद्रिका सहाय, सिद्धार्थ गर्ग, मोहम्मद फ़ाज़ल, संजय प्रकाश, रोमेश सप्रा, रोहित नागिया, अमित गंगल सुपर्णा भल्ला, अरुण शर्मा, उमेश नरूला, डॉ एच सी मारियो जैसे जानेमाने आर्किटेक्चरो ने पार्टिसिपेंट्स किया। समिट में ईसा एलीवेटर्स, अस्सा अबलोय, दुरो प्लाईवुड, लिंगेल दरवाजे और सूर्या लाइट जैसी देश की प्रतिष्ठित कंपनिया शामिल थी। आयोजक अरमान खान के अनुसार इस समिट को सफल बनाने में उनके सहयोगी आशीष शर्मा, निधि शर्मा, रितिका छिल्लर, प्राचू गुसाईं, शिवेश मेहता, आकांक्षा बरनवाल, स्नेहा अधिकारी, छवि जैन और उपिंदर जीत सिंह ने अहम् भूमिका निभाई है। आयोजक के अनुसार उनका यह 31 वा आर्किटेक्चर समिट है। पूर्व में वह नई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, अहमदबाद, पुणे, कोलकता, हैदराबाद, बैंगलोर, चेन्नई, कोच्चि, चंडीगढ़, लुधियाना, गोहाटी, इंदौर, रांची, जम्मू कश्मीर के साथ ही दो बार नेपाल में भी कर चुके है। पिछले वर्ष काठमांडू में आयोजन तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समिट बेहद ही सफल रहा था जिसका उद्घाटन वहा के उपप्रधानमंत्री प्रकाश मान सिंह ने किया था और पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई ने भी समिट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।


