*फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस*

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 32 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दो बच्चियों की मां का शव फंदे से लटका मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गोंडा जिले से आए मृतका के परिजनों ने उसके पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं मसौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

 

तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डड़ियामऊ में दीपक सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह (32) का शव मंगलवार की सुबह घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया।

ग्रामीणों के अनुसार दीपक व प्रियंका का विवाह सात वर्ष पहले हुआ था, जिनकी दो बेटियां बेबी (2) और गौरी (6) है।

घटना की जानकारी होते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं गोण्डा जिले के थानाक्षेत्र कटरा बाजार से पहुंचे मृतका के माता-पिता ने अपने दामाद दीपक सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दामाद बेटी प्रियंका के साथ आये दिन मारपीट करता था। घटना की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, देर रात परिजनों को इसकी जानकारी हुई तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button