कानपुर में नियम विरुद्ध बने स्विमिंग पुल में डूबने से युवक की मौत : जांच शुरू
सुनील बाजपेई
कानपुर। गहरे में तैरने की तमन्ना ने एक और युवक की जान ले ली । उसकी नियम विरुद्ध बने स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। डूबने वाला युवक 2 मिनट में कई बार पानी के ऊपर आया और गहराई में गया। लेकिन पूल में पार्टी कर रहे दोस्तों ने ध्यान नहीं दिया। जब दोस्तों को शक हुआ। उसे स्विमिंग पूल से बाहर निकाला, लेकिन तब तक शरीर पूरी तरह से ठंडा पड़ चुका था। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के मुताबिक यशोदा नगर निवासी शिखर सिंह (24) नगर निगम में ठेकेदारी करता था। पिता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के समय दोस्तों के साथ सनिगवां के वॉटर वॉल स्वीमिंग पूल में पार्टी करने गया था। सभी दोस्तों ने पहले वहां पर पार्टी की। इसके बाद स्वीमिंग पूल में नहा नहाने लगे। इस दौरान अचानक उनका बेटा पानी में हाथ पैर मारने लगा। वह धीरे-धीरे पानी के अंदर जाने लगा। दोस्तों को लगा कि वह इंजॉय कर रहा है। सभी दोस्त मस्ती करने लगे। 2 मिनट के अंदर वह पानी में डूब गया। उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा उपायों को लेकर नियम विरुद्ध संचालित स्विमिंग पूल मामले में पुलिस द्वारा जांच भी शुरू कर दी गई है। वहीं घटना से मृतक के परिवार में लगातार कोहराम मचा हुआ है।

