हरियाणवी लोक नृत्य एवं लोक संगीत कार्यशाला का किया गया समापन
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र: हरियाणवी लोक नृत्य एवं लोक संगीत 15 दिवसीय नि:शुल्क कार्यशाला का समापन किया गया । यह कार्यशाला 15 जून को प्रारंभ की गई थी। जो कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से शिव शक्ति कला मंच कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित की गई इस कार्यशाला के प्रमुख प्रशिक्षक गुलाब सिंह रहे जिन्होंने अपने प्रयासों से हरियाणा के लोक नृत्य एवं लोक संगीत की छवि का सभी बाल कलाकारों को प्रशिक्षण दिया । इस कार्यशाला में कुल 30 बाल कलाकारों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।कार्यशाला के समापन दिवस के मुख्य अतिथि श्री राजपाल पांचाल रहे। जिन्होंने सरस्वती माता के चरणों में दीप प्रज्वलित करके इस समापन कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरुआत की । श्री राजपाल पांचाल भारतीय संसाधन एवं विकास संघ के महासचिव है इसके साथ ही यह उच्च कोटि के समाज सेवी भी है जो राष्ट्रीय एवं समाज के विकास में अपनी सेवाएं समय अनुसार देते आएं हैं उन्होंने सभी बाल कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा यह बच्चे हमारे राष्ट्र की नींव है और ये ही हैं जो हमारी संस्कृति की जड़ को उखड़ने से बचा सकते हैं ।
इस कार्यक्रम में हरियाणा के प्रसिद्ध नृत्य घूमर, फाग एवं गूंगा धमोड़ा की प्रस्तुति सभी बाल कलाकारों द्वारा दी गई । इस कार्यक्रम में सह प्रशिक्षक श्री सुभाष चौहान, श्री राम कुमार एवं श्री राजकुमार का भी सराहनीय सहयोग रहा ।
अंतिम कड़ी में मुख्य अतिथि द्वारा सभी बाल कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और हमारे हरियाणा की धरोहर को हमेशा बनाए रखने का संदेश दिया गया।



