बाराबंकी पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन, मौके पर कुल 46 प्रार्थना पत्र निस्तारित-

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी , जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना रामनगर में जनता की समस्याएं सुनी गई व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। *थाना रामनगर में जनसुनवाई के दौरान 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण* कराया गया। शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया।
इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। *समस्त थानों में कुल 46 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण* कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button