“शुभांशु का ‘शुभ’ आगमन।

योगी आदित्यनाथ जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पृथ्वी पर आपका स्वागत है।’’

रिपोर्ट : विनय चतुर्वेदी (स्पेशल क्रॉसपोंडेंट )

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, Axiom Mission 4 के हिस्से के रूप में, 18 दिनों के बाद, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी पर वापस आ गए हैं। उनका ड्रैगन अंतरिक्ष यान कैलिफोर्निया के तट के पास प्रशांत महासागर में उतरा.
शुभांशु शुक्ला, तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ, Axiom Mission 4 में ISS गए थे.
यह वापसी,SpaceX के ड्रैगन अंतरिक्ष यान द्वारा की गई, जिसमें 4 पैराशूट का उपयोग करके पानी में स्प्लैशडाउन (पानी में उतरना) शामिल था. अंतरिक्ष यात्रियों को पानी से निकालकर एक विशेष जहाज पर रखा गया, जहां उनकी चिकित्सा जांच की गई. इसके बाद, वे तट पर आने के बाद एक हेलीकॉप्टर में सवार हुए.
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिन के प्रवास के बाद ‘ग्रुप कैप्टन’ शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर सकुशल वापसी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और सुश्री मायावती समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया और इसे देश को उत्साहित करने वाला बताया।

योगी आदित्यनाथ जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पृथ्वी पर आपका स्वागत है।’’

उन्होंने कहा, “ऐतिहासिक एक्सिओममिशन4 मिशन को सकुशल संपन्न कर सफल वापसी पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई।’’

योगी जी ने कहा, “आपकी उपलब्धि साहस, समर्पण और विज्ञान के प्रति संकल्प का गौरवपूर्ण प्रतीक है। आज हर भारतीय, विशेषकर उत्तर प्रदेश वासी गौरवान्वित है। भारत आपके स्वागत को उत्सुक है।”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “शुभांशु का ‘शुभ’ आगमन। अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छूकर, देश और प्रदेश दोनों का मान बढ़ाने वाले ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला जी के शुभ आगमन पर हृदय से स्वागत एवं ढेर सारी शुभकामनाएं।”

उन्होंने कहा, “आपकी यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके सपनों को एक नई उड़ान देने वाली है।
शुभांशु शुक्ला, ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं. यह यात्रा, अंतरिक्ष में 18 दिन की थी, जिसमें 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए गए.शुक्ला ने इस दौरान, भारत के लिए एक संदेश भी दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि “सारे जहां से अच्छा”.
यह मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए बेहद ऐतिहासिक रहा. चार दशकों बाद इन देशों के अंतरिक्ष यात्रियों ने किसी मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन में भाग लिया. भारत के लिए यह क्षण विशेष था क्योंकि शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय हैं जिन्होंने निजी मिशन के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की.
लखनऊ के मूल निवासी, शुक्ला की सफलता से पूरे भारत में, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और राज्य की राजधानी लखनऊ में गर्व की लहर दौड़ गयी। उनके परिवार, दोस्तों और आम लोगों ने भी इस मिशन को देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक क्षण बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button