बाबा जयगुरुदेव महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर बाबा जय गुरुदेव कार्यालय विकास भवन रोड बाराबंकी में सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
बाराबंकी बाबा उमाकांत जी महाराज के आदेशानुसार बाबा जय गुरु देव जी महाराज के पुण्यतिथि कृष्ण पछ त्रयोदशी के अवसर पर बाबा जय गुरु देव कार्यालय न्यू अभय नगर विकास भवन रोड बाराबंकी में भव्य सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया,, इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के जिम्मेदार बृजेंद्र प्रताप सिंह जी,केंद्रीय कमेटी के शिवकुमार शर्मा,,जिला कमेटी के अवधेश तिवारी जी ने सत्संग के माध्यम से शाकाहारी व नशा मुक्त रहने का संदेश दिया,, इस अवसर पर ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक मनुष्य को शुद्ध शाकाहारी व नशा मुक्त रहना चाहिए क्योंकि मनुष्य की पाचन क्रिया सिर्फ शाकाहारी भोजन ग्रहण करने के लिए बनी हुई है,,केंद्रीय कमेटी के लिए जिम्मेदार शिवकुमार शर्मा ने बताया की बाबा जय गुरु देव जी महाराज का भव्य मंदिर हरियाणा प्रांत के बावल में बन रहा है जहां पर गुरु महाराज की दया दुआ का आशीर्वाद सब लोगों को मिल रहा है,,अवधेश तिवारी जी ने बताया बाबा उमाकांत जी महाराज ने पूरे भारत वर्ष के साथ ही साथ कई देशो में जाकर प्रभु प्राप्त का रास्ता नामदान दे रहे हैं,इस अवसर पर अमर सिंह अजय प्रताप सिंह, अशोक कुमार, सरोज मौर्या,दिनेश कुमार, डाक्टर हनुमान,राजकुमार श्रीवास्तव, मनीष कौशल,कमलेश वर्मा,परशुराम वर्मा,रविकांत पांडे,डॉक्टर गुरबचन वर्मा,मनीषकौशल, महेश वर्मा, महेश प्रजापति, मनोज कुमार, अभिनव कुमार, दिलीप कुमार,सनी वर्मा,रामकिशोर वर्मा,सुशील वर्मा शत्रुघ्न प्रजापति,जंत्री प्रसाद, अनिल गुप्ता, संतोष प्रजापति आदि भक्ति गण उपस्थित रहे



