नावकोठी में किया गया सिलाई ट्रेनिंग सेंटर तथा वस्त्र उत्पादन केन्द्र का शुभारंभ

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय। हसनपुर बागर के दीप तथा आकाश जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ में सिलाई ट्रेनिंग सेंटर तथा वस्त्र उत्पादन केन्द्र का शुभारंभ मंगलवार को किया। इसका विधिवत उद्घाटन जीविका के बीपीएम मनोरंजन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जीविका तथा राज्य सरकार के बीच आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा विभिन्न प्राइमरी स्कूल, मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले स्कूली छात्र, छात्राओं को सिला सिलाया स्कूल ड्रेस देने का करार हुआ है। इस ट्रेनिंग सेंटर से जीविका से जुड़ी महिलाओं को ड्रेस तैयार करने की ट्रेनिंग प्रदान कर रोजगार मुहैया कराना मकसद है। इससे महिलाओं की आय में वृद्धि होगी तथा आर्थिक रूप से सशक्त होगी। मौके पर सामुदायिक समन्वयक विकास कुमार, दुलार चंद राम, रोहित कुमार, कुंदन कुमार, जीविका दीदी बिंदु कुमारी, सीमा खातुन, पिंकी देवी, मंजूषा देवी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button