श्रम विभाग, कृषि रक्षा एवं जेई विनियमित क्षेत्र को नोटिस तथा ई0ओ0 बंकी का वेतन बाधित करने के निर्देश
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
बाराबंकी । कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रवर्तन कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान प्रवर्तन व अन्य कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सहायक श्रम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही इस संदर्भ में शासन को पत्र प्रेषित करने को भी कहा गया। इसी क्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में कोई प्रगति न होने पर उनके विरुद्ध भी कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता द्वारा प्रवर्तन के मामलों में की गई कार्यवाही की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए उनके विरुद्ध भी कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। नगर निकायों की समीक्षा के दौरान बंकी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध गत माह किसी भी प्रकार की प्रवर्तन कार्यवाही न किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनका वेतन अवरुद्ध करने और कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके निकाय क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जाए।
2
’रक्षाबंधन पर महिलाओं की निःशुल्क यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश’
बाराबंकी । कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत एआरएम रोडवेज को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 08 अगस्त से 10 अगस्त तक महिलाओं व बालिकाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था हेतु सभी समुचित व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। इसी क्रम में उन्होंने डग्गामार वाहनों के खिलाफ ए0आर0एम0 को ए0आर0टी0ओ0 के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सघन प्रवर्तन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) इंद्रसेन, अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


