60 हजार करोड़ से अधिक की योजनाएं सिर्फ बेगूसराय को दी है पीएम मोदी: गिरिराज सिंह

22 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी बेगूसराय में करेंगे सिक्स लाइन पुल का उद्घाटन

 

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा नेताओं की हुई अहम बैठक में शामिल हुए बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। 22 अगस्त को सिमरिया गंगा नदी के पर बने एशिया के सबसे चौड़े पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को भाजपा नेताओं के द्वारा शहर के होटल युवराज में अहम बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी बेगूसराय को पुनः एक बड़ी सौगात देने के लिए आ रहे है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय से उनका काफी गहरा लगाव है। विगत 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 60 हजार करोड़ से अधिक की योजनाएं सिर्फ बेगूसराय को दी है जो कि लगभग अब पूर्णता की ओर है। बेगूसराय के लोगों के हर सपने को साकार करने का काम यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आगामी 22 तारीख को नरेंद्र मोदी के द्वारा एशिया के सबसे चौड़े पुल का उद्घाटन किया जाएगा।

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगूसराय वासियों को बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि सिक्स लाइन पुल के बनने से बेगूसराय से पटना की दूरी पहले जो तीन से चार घंटे में तय होती थी, वह अब मात्र 2 घंटे में पूरी हो जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए पूरे बेगूसराय वासी एकजुट होकर सिमरिया धाम पहुंचें एवं अपने प्रधानमंत्री का स्वागत करें। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि दिनकर की जन्मभूमि पर पुनः देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का आगमन होने जा रहा है। बेगूसराय वासियों को बहुत बड़ी सौगात नरेंद्र मोदी के द्वारा दिया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि सभी लोग पूरे जिलेभर में टोली बनाकर घूम-घूमकर लोगों को इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने एवं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए आमंत्रित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button