मतदाता जागरूकता के लिए मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन का कराया गया परिभ्रमण
नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता।
निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सोमवार को मतदाता जागरूकता के लिए मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन का परिभ्रमण कराया गया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चिरंजीव पांडेय ने बताया कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान तथा वोटिंग प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से आम मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर एमडीबी का डेमो कराया गया। इसके तहत नोडल पदाधिकारी कृषि समन्वयक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एएलएमटी ब्रजेश कुमार एवं अरुण मालाकार के द्वारा हसनपुर बागर, इस्फा, नावकोठी मुख्यालय सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को ईवीएम, बैलेट युनिट, वीवीपैट का डेमो कराया गया। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकार मेघा वर्मा, कन्हैया कुमार, विभिन्न राजनीतिक दल के बीएलए संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलओ एवं आम मतदाता शामिल हुए।


