थाना दरियाबाद पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कुशल नेतृत्व में आबकारी अधिनियम के 62 अभियोगों में बरामदशुदा कुल 701 लीटर कच्ची शराब का किया गया विनिष्टीकरण-

 

ब्यूरो चीफ बाराबंकी , बाराबंकी माननीय न्यायालय कोर्ट नं0 25 जनपद बाराबंकी के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान *“ऑपरेशन क्लीन”* के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री रितेश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट श्री जटाशंकर मिश्रा के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 30.08.2025 को थाना दरियाबाद पर पंजीकृत आबकारी अधिनियम के विभिन्न 62 अभियोगों में बरामदशुदा 701 लीटर कच्ची शराब के विनिष्टीकरण की कार्यवाही नियमानुसार की गयी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट श्री जटाशंकर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना दरियाबाद श्री मनोज सोनकर व आबकारी निरीक्षक श्री लक्ष्मीचन्द्र पाल मय टीम उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button