8 साल बाद फिर से हो रही शिक्षक भर्ती परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच SSC की दो चरणों में परीक्षा शुरू

 

अजित प्रसाद – कोलकाता/ सिलीगुड़ी : लगभग 8 वर्षों के अंतरাল के बाद, स्कूल सर्विस कमिशन (SSC) की ओर से शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार कुल 35,726 रिक्त पदों को भरने के लिए यह परीक्षा ली जा रही है।

परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है —

7 सितम्बर: नवम और दशम कक्षा के लिए

14 सितम्बर: एकादश और द्वादश कक्षा के लिए

सिलीगुड़ी में 16 परीक्षा केंद्र

सिलीगुड़ी के 16 परीक्षा केंद्रों में आज परीक्षा शांतिपूर्ण পরিবেশ में संपन्न हो रही है। हर केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इस परीक्षा में केवल बंगाल ही नहीं, प्रयागराज, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर फिर परीक्षा

नियुक्ति घोटाले को लेकर दायर मामलों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश करीब 26,000 शिक्षकों की नियुक्ति रद्द कर दी गई थी। इसके बाद कोर्ट के निर्देशानुसार फिर से परीक्षा ली जा रही है।

SSC ने अयोग्य उम्मीदवारों की सूची पहले ही प्रकाशित कर दी है। शीर्ष अदालत के आदेश के मुताबिक, अयोग्य ठहराए गए उम्मीदवार नई भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते।

सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए विशेष इंतजाम

परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए SSC और राज्य प्रशासन ने कई सख्त नियम लागू किए हैं।

OMR शीट की कार्बन कॉपी परीक्षार्थियों को दी जा रही है।

OMR शीट को पैनल की वैधता खत्म होने के 2 साल तक संरक्षित रखा जाएगा।

स्कैन की गई OMR शीट की 10 वर्षों तक सुरक्षा की जाएगी।

इस बार दोनों चरणों की परीक्षा मिलाकर कुल परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 5 लाख 60 हजार है।

*राज्य प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी*

इस परीक्षा के साथ ही राज्य प्रशासन की परीक्षा भी शुरू हो गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष रखने के लिए प्रशासन ने कई आवश्यक कदम उठाए हैं।

परीक्षा आज दोपहर 12 बजे से शुरू हुई।
SSC की ओर से इस बार की परीक्षा को लेकर नई गाइडलाइंस और सख्त निर्देश भी जारी किए गए हैं।
यह परीक्षा सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नयी शुरुआत के रूप में भी देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button