पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने बदला मार्ग

जिला प्रशासन की ओर से रूट चार्ट तैयार, औंटा-सिमरिया 6-लेन पुल एवं राजेन्द्र पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

 

बेगूसराय ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 अगस्त को औंटा-सिमरिया 6-लेन पुल के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम कर रही है। प्रधानमंत्री के आगमन पर एनटीपीसी से लेकर औंटा तक पूरे मार्ग को रेड जोन घोषित किया गया है। इस दौरान पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है। पूरे क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। 22 अगस्त को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक औंटा-सिमरिया 6-लेन पुल एवं राजेन्द्र पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। पटना/मोकामा से बेगूसराय की ओर आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग: औंटा-हाथीदह-लखीसराय-मुंगेर-साहेबपुर कमाल-बेगूसराय और बेगूसराय से पटना जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग: जीरोमाइल-तेघड़ा-बछवाड़ा-दलसिंहसराय-मुसरीघरारी-पटना सुनिश्चित किया गया है। जिला प्रशासन आमजनों एवं वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने तथा यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button