निरीक्षक अरुण कुमार सिंह सीओ पद पर पदोन्नत, एसपी ने लगाया सिल्वर स्टार, दी शुभकामनाएं
ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक अरुण कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर कंधे पर सिल्वर स्टार लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कन्नौजिया भी मौजूद रहे।




