FD रिन्यूवल के नाम पर एजेंट ने खेला बड़ा खेल! हैदरगढ़ डाकघर एक बार फिर सुर्खियों में
हैदरगढ़ में लल्लू पाल से 40 हज़ार हड़पने का आरोप, एजेंट श्रवण मिश्रा और डाक घर मे तैनात बाबू (लेंन देन) के नामजद थाने में तहरीर
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करौधियाँ में डाकघर एजेंट श्रवण मिश्रा पुत्र कालिका मिश्रा पर ग्रामीण लल्लू पुत्र पीताम्बर पाल ने बड़ा आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि एजेंट ने FD को 50 हज़ार से 1 लाख रुपये में रिन्यूवल करने के दिए गए 40 हज़ार रुपये हड़प लिए।*
*लल्लू पाल ने बताया कि उसकी 50 हज़ार की FD पूरी होने पर एजेंट श्रवण ने फोन कर कहा कि ये पूरी हो गयी है इसको फिर से रिन्युअल करा लीजिए तो लल्लू पाल बोले कि साहब इसको 1 लाख में कन्वर्ट कराएंगे, कुछ दिनों का समय दीजिये हम पैसों की व्यवस्था करा रहे है। अगले 2 से 3 दिन में जब लल्लू ने पैसों का जुगाड़ किया और एजेंट श्रवण से फोन पर बात कर डाकघर हैदरगढ़ पहुँचे जहां डाकघर परिसर में बैठे एजेंट श्रवन मिश्रा को लल्लू ने 40 हज़ार रुपये नगद दिए और 10 हज़ार खाते से निकालने की बात कही। श्रवण ने पैसे खुद गिनकर कहा कि “ये रकम और किताब बाबू जी को दे दो।” जब लल्लू ने किताब और पैसे बाबू को सौंप दिए तो उसने कहा – “तीन दिन बाद किताब एजेंट लौटा देगा।” लेकिन पासबुक लौटने पर उसमें सिर्फ 50 हज़ार की ही FD दर्ज थी।पीड़ित का आरोप है कि अनपढ़ होने की वजह से वह तुरंत धोखाधड़ी नहीं पकड़ पाया। बाद में जब किसी पढ़े-लिखे व्यक्ति से पासबुक दिखाई तो सच्चाई सामने आई। विरोध करने पर एजेंट ने ढीठता से कहा – “जितना दिया उतना ही लिखा है।” डाकघर में भी कोई सुनवाई न होने पर लल्लू ने एजेंट श्रवण मिश्रा और डाक बाबू के खिलाफ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।अब देखना यह है कि पुलिस इस ठगी पर कब कार्रवाई करती है और लल्लू पाल की गाढ़ी कमाई वापस दिलाती है या नहीं।*



