मामू-भांजा मजार के कैंपस में 9 करोड़, 80 लाख, 83 हजार की लागत से बनेगा मुसाफिरखाना और लाइब्रेरी

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। बिहार राज्य वक्फ विकास योजनान्तर्गत मामू-भांजा मजार वक्फ इस्टेट सं.-2279, बडी बलिया मौजे की भूमि पर G+3 मुसाफिरखाना एवं लाइब्रेरी के निर्माण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए कार्यकारी एजेंसी बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लि. पटना के द्वारा प्राप्त केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के कर्सी क्षेत्रफल दर 2023 के आधार पर मॉडल प्राक्कलन की प्राक्कलित राशि 980.83 लाखा (नौ करोड़ अस्सी लाख तेरासी हजार) रूपये मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए 300.00 लाख (तीन करोड़) मात्र की निकासी एवं आवंटन की स्वीकृति मिल गई है। बिहार राज्य वक्फ विकास योजनान्तर्गत बहुउद्देशीय भवन के निर्माण के उद्देश्य मुस्लिम समाज में फैली अशिक्षा को दूर करना, शैक्षणिक पिछड़ेपन को समाप्त करने के लिए कार्य करना, सामाजिक उत्थान और समाज में सह-अस्तित्व मानवता एवं नैतिकता की भावना जागृत करना है। प्राकृतिक आपदा आने पर जरूरमंदों की सहायता करना भी इसके लक्ष्यों में शामिल है। इसकी आय से विभिन्न प्रकार के सामाजिक, कल्याणकारी एवं परोपकारी कार्य किए जाते हैं। जैसे विवाह का आयोजन, जलसा का आयोजन, रमजान के महीने में तरावीह का इंतेज़ाम एवं मीलादशरीफ आदि का आयोजन कराया जाता है।बिहार राज्य वक्फ विकास योजनान्तर्गत मामू-भांजा मजार वक्फ इस्टेट सं.-2279, बड़ी बलिया की भूमि पर G+3 मुसाफिरखाना एवं लाइब्रेरी के निर्माण कार्य के लिए कार्यान्वयन एजेंसी, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लि. पटना के द्वारा केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के कुर्सी क्षेत्रफल दर 2023 के आधार पर मॉडल प्राक्कलन तैयार किया गया है, जिसकी प्राक्कलित राशि 980.83 लाख (नौ करोड अस्सी लाख तेरासी हजार) रूपये मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए 300.00 लाख (तीन करोड़) मात्र की निकासी एवं आवंटन की स्वीकृति प्रदान की की गई। इसकी जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रिजवान अहमद ने बताया कि मामू भांजा मजार के कैंपस में मुसाफिरखाना और लाइब्रेरी बनने की स्वीकृति विभाग से मिल गई है। बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा। इस मुसाफिरखाना और लाइब्रेरी भवन बनने से अल्पसंख्यक तबकों को कोई भी धार्मिक आयोजन और इबादत करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस योजना की स्वीकृति मिलने पर खासकर साहेबपुरकमाल विधानसभा के अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने खुशी का इजहार किया है। वहीं अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू के महासचिव व मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य मो. रुहुल्ला, जिला प्रवक्ता मो. कौनैन अली, हाफिज मो. तकमील आदि ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button