पूर्व विधायक अमिता भूषण की पदयात्रा में उमड़ रहा जन सैलाव
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। पूर्व विधायक अमिता भूषण की अपने विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के माध्यम से लोगों से मिलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। इस कड़ी में सोमवार को अमिता भूषण सदर प्रखंड क्षेत्र के नीमा पंचायत में घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान शेरपुर और नीमा दोनों गांव के सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बीच-बीच में ग्रामीणों की अमिता भूषण के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी देखने को मिली। महिलाओं में इस दौरान गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था। महिलाएं अपनी समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराती दिखी। जिसका सकारात्मक उत्तर पूर्व विधायक की ओर से मिल रहा था। ज्यादातर सड़क, नाली, जलजमाव, पर्चा और सामाजिक योजना का समुचित लाभ नहीं मिलने की समस्या ख़ास तौर से उभर कर आ रही थी। श्रीमती भूषण ने अपने कार्यकाल में किये गये कार्यों की चर्चा की और कहा कि आप स्वयं मेरे कार्यकाल और वर्तमान कार्यकाल की तुलना करें उसके बाद फैसला लें। मेरी एकमात्र प्रतिबद्धता विकास है और यही मेरे सामाजिक और राजनीतिक जीवन का ध्येय है। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अजीत सहनी, पंचायत अध्यक्ष मो मुस्तफा, पूर्व मुखिया राम प्रकाश पासवान, चुनचुन राम, पूर्व अध्यक्ष मो अरशद आलम, ब्रजेश सहनी, आलोक कुमार, विष्णुदेव पासवान, रामचंद्र यादव, राजू पोद्दार, बबलू यादव, मो दिलशाद, मो रब्बान, मोहन पोद्दार, मो साबिर, नुनु लाल यादव, उपेन्द्र साह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


