बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा डालता है कृमि संक्रमण: तुषार सिंगला
जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलित कर बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, नगर निगम, सिविल सर्जन, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।इस मौके पर छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और एनसीसी कैडेट्स ने डीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। विद्यालय परिवार की ओर से मिथिला पाग और शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह अभियान बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव है। कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा डालता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 1 से 19 वर्ष तक का कोई भी बच्चा इस दवा से वंचित नहीं रहे। जिले में करीब 19 लाख बच्चों को दवा दी जाएगी।सिविल सर्जन ने कहा कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आज जिन बच्चों को दवा नहीं मिल पाई है, उन्हें 19 सितम्बर को मॉप-अप दिवस पर दवा दी जाएगी। 1–2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली और 2–19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली दी जाएगी।




