क्या आपके घी में ‘जहर’ है? दिग्गज ब्रांड के नाम पर गाजियाबाद में बेच रहे थे फेक घी

*लक्ष्मी स्टोर (वैशाली सेक्टर 2) के दो भाइयों विनय अग्रवाल एवं भारत अग्रवाल के धंधे की कहानी*...

 

गाज़ियाबाद: असली ब्रांड के नाम पर गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 2 इलाके में नकली घी बेचा जा रहा था। *दुकान के मालिक दो भाई मिलकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे।*

देसी घी का स्वाद किसे पसंद नहीं होगा? गर्मागर्म रोटियों के ऊपर देसी घी लगते ही खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन जरा ठहरिए, अगर आप देसी घी के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए। ये खबर आपके लिए ही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में बसे वैशाली सेक्टर 2 इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली घी पकड़ा है। इस घी को *मधुसूदन ब्रांड* की पैकिंग में करके बेचा जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि मधुसूदन कंपनी के अधिकारियों की तरफ से खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत की गई थी कि वैशाली इलाके में उनके ब्रांड से नकली घी बेचा जा रहा है। इसी शिकायत के आधार पर विभाग की टीम ने कौशांबी थाना पुलिस को साथ लेकर वैशाली में लक्ष्मी जनरल स्टोर और लक्ष्मी जनरल स्टोर (दूसरी ब्रांच) पर छापा मारा।

दोनों स्टोर से नकली घी के 900 एमएल के 82 पैकेट और 15 किलो वजन वाले 5 टिन जब्त कर लिए। *दोनों दुकानदार भाइयों विनय अग्रवाल और भारत अग्रवाल को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।*

*मुनाफे के लिए जान से खिलवाड़*
खाद्य अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि सख्ती से पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वह *सप्लायर से सस्ते दाम पर खरीदा गया यह नकली घी ग्राहकों को असली बताकर बेचते थे। इसमें उन्हें काफी मुनाफा होता था।* खाद्य अधिकारी ने बताया कि जब्त घी की खेप को लैब में जांच के लिए भेजा गया है और *दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।* पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63, 65 और बीएनएस की धारा 274, 275 में मामला दर्ज किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button