उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी : बाराबंकी शासन के निर्देशनुसार आज महीने के प्रथम शनिवार को उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 प्रार्थना पत्र आये जिसमें 6 प्रार्थना पत्रों का मौके पर सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा निस्तारण करा दिया गया। विदित हो आज तहसील फतेहपुर सभागार में हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व सम्बंधित 6 मामले आये, पुलिस विभाग से सम्बंधित 7 मामले आये, विकास विभाग सम्बंधित 9 मामले आये, खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बंधित 3 मामले आये, विद्युत विभाग से सम्बंधित 8 मामले आये वहीँ वन विभाग से सम्बंधित 1 मामला आया उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह ने अधीनस्थ अधिकारीयों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिये उन्होंने ने कहा सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण होना चाहिये, जिससे जनता को बार बार एक ही काम के लिए चक्कर न लगाना पड़े।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार फतेहपुर वैशाली अहलावत, सी ओ जगत राम कनोजिया, नायब तहसीलदार कुर्सी. अंकिता पाण्डेय, नायब तहसीलदार बिशुनपुर, विद्युत उपखण्ड अधिकारी फतेहपुर, बी डी ओ फतेहपुर, बी डी ओ निंन्दुरा, तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक, व सभी थानो के प्रभारियों सहित तहसील स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे जनता की समस्याओं को सुना



