बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट में नए सिरे से मतदान के खबरों पर गुस्से में तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी
कहा,डायमंड हार्बर मॉडल में सेंध लगाने के लिए 10 जन्म भी कम पड़ जाएंगे
अजित प्रसाद / कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम से पहले सियासी पारा काफी ज्यादा हाई है। भाजपा और टीएमसी से जमकर तकरार देखने को मिल रही है। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने फाल्टा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।
फाल्टा में नए सिरे से मतदान के खबरों के बीच अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि तुम्हारे बांग्ला विरोधी गुजराती गैंग और उनके चमचे के लिए मेरे डायमंड हार्बर मॉडल में सेंध लगाने के लिए 10 जन्म भी कम पड़ जाएंगे।इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं। हिम्मत है तो चुनाव लड़ो’: एक्स पर निशाना साधते हुए अभिषेक ने आगे कहा कि तुम्हारे पास जो कुछ भी है, सब लेकर आओ, मैं पूरे भारत संघ को चुनौती देता हूं, फाल्टा आओ, अपना सबसे ताकतवर भेजो, अगर तुममें हिम्मत है, तो फाल्टा से चुनाव लड़ो।
टूट गया डायमंड हार्बर मॉडल: भाजपा के पश्चिम बंगाल के को-इंचार्ज अमित मालवीय ने आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के दौरान डायमंड हार्बर चुनाव क्षेत्र के तहत फाल्टा में कई पोलिंग बूथ पर वोटरों को पार्टी कैंडिडेट चुनने से रोका गया था। साथ ही एक पोस्ट कर कहा कि डायमंड हार्बर मॉडल टूट गया।
स्याही को किया गया खराब: इसके अलावा आरोप लगाया कि बटनों को काले मास्किंग टेप और स्याही से खराब कर दिया गया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने कहा कि इससे रिकॉर्ड किए गए वोटों की अखंडता से समझौता हुआ और जनादेश का पता लगाना असंभव हो गया. ऐसा बंगाल में पहली बार है जब परिणामों की घोषणा के बाद एक पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा।
इलेक्शन कमीशन ने दिया निर्देश: फाल्टा विधानसभा में अनियमितता के बाद भारतीय चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि 144-फाल्टा विधानसभा के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे और वोटों की गिनती 24 मई 2026 को होगी, आयोग ने 29 अप्रैल, 2026 को बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है।



