कानपुर में बोले अखिलेश – मुख्यमंत्री अपना डीएनए चेक करायें, मैं भी कराऊंगा

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डीएनए की बात करने से समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बहुत खफा हैं। आज गुरुवार को अखिलेश यादव ने यहां कहा कि एक संत होने के नाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डीएनए की बात नहीं करनी चाहिए । वह अपना डीएनए चेक करायें। मैं भी कराऊंगा।
समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां सांसद राजाराम पाल के बेटे की शादी में शामिल होने के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता कि वो कितना बायोलॉजी जानते हैं। मैं निवेदन करना चाहता हूं कि वो बार-बार डीएनए जांच कराने की बात करते हैं। इसलिए मैं भी ये बात कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री भी अपना डीएनए चेक कराएं और मैं भी अपना डीएनए चेक कराऊंगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग खोखले हो गए हैं। वो खोखले नहीं होते तो जनता का समर्थन उन्हें मिलता। परिणाम जो भी आए, लेकिन हम लोग जानते हैं कि भाजपा हारी है। प्रशासन और पुलिस ने उन्हें जिताया है।
संभल हिंसा पर किए गए सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि संभल की घटना भी प्रशासन की देन है। पहले सर्वे में जिम्मेदार लोगों ने कोई रुकावट पैदा नहीं की। दोबारा सर्वे लगाने पर नारेबाजी की गई। ये भाजपा के लोगों ने कराया।
समाजवादी पार्टी द्वारा सीसामऊ विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद पहली बार कानपुर आए पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद राजा रामपाल के बेटे-बहू को आशीर्वाद देने के दौरान ही यहां सीसामऊ में जीत दर्ज करने वाली नसीम सोलंकी से भी मुलाकात की। इसी बीच कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने यह हालत देखकर अखिलेश यादव को जल्दी से बाहर निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button