अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर दिल्ली पुलिस का विशेष आयोजन
*ब्यूरो रिपोर्ट, नई दिल्ली*
राजधानी दिल्ली में आज अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है।
यह कार्यक्रम दिल्ली पुलिस के साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की ओर से आयोजित किया गया है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, उनकी गरिमा और सशक्तिकरण को प्रमुखता दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित आर्य ऑडिटोरियम, अमर कॉलोनी में किया गया। इस कार्यक्रम का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया था।
इस विशेष आयोजन का उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देना और उनके अधिकारों, सम्मान तथा गरिमापूर्ण जीवन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अनुभव और योगदान से समाज को लगातार दिशा दी है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का यह आयोजन उनके प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देता है।
दिल्ली पुलिस के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके सशक्तिकरण और समुदाय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी प्रमुखता से सामने लाया गया।
फिलहाल अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


