मणिपुर में असम राइफल्स के वाहन पर घात लगाकर हमला दो शहीद, कई गंभीर
हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू, असम राइफल्स के जवान इम्फाल से जा रहे थे बिष्णुपुर
पूर्वोत्तर से अजित प्रसाद : मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम को अज्ञात बंदूकधारियों ने असम राइफल्स के वाहन पर घात लगाकर हमला किया। इसमें दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए।गुवाहाटी स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 19 सितंबर 2025 को शाम लगभग 5:50 बजे, 33 असम राइफल्स के जवानों की एक टुकड़ी अपने पटसोई कंपनी ऑपरेटिंग बेस से नाम्बोल कंपनी ऑपरेटिंग बेस की ओर जा रही थी। मणिपुर के गैर-अधिसूचित क्षेत्र, नाम्बोल सबल लेइकाई में, इस टुकड़ी पर हाईवे पर अज्ञात आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए और 5 घायल हो गए, जिन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। घटना में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। यह हमला नंबोल सबल लेइकाई क्षेत्र में शाम लगभग 6 बजे हुआ जब असम राइफल्स के जवान इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहे थे। असम राइफल्स के वाहन में जवान सवार थे। यह वाहन नंबोल सबल लेइकाई में एक व्यस्त सड़क पर जा रहा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ मीडिया रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पहले विस्फोटक उपकरण का उपयोग किया गया हो सकता है, जिसके बाद भारी गोलीबारी की गई। इस हमले में दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि चार अन्य जवानों को गंभीर चोटें आईं। घायल जवानों को तत्काल स्थानीय पुलिस और नागरिकों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर एक सफेद वैन में सवार थे और हमले के बाद मौके से फरार हो गए। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) भी शामिल हैं। वहीं पांच अन्य जवान घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। व्यस्त सड़क पर हमला: अधिकारियों के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुई।असम राइफल्स की 33वीं बटालियन की एक टुकड़ी इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रही थी। उसी दौरान आतंकवादियों ने अचानक जवानों के वाहन पर गोलियां बरसा दीं। जिस स्थान पर हमला हुआ, वह काफी व्यस्त सड़क थी वहां आम नागरिकों की आवाजाही जारी थी। हमलावर गोलीबारी के बाद एक सफेद वैन में सवार होकर मौके से फरार हो गए।सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए संयम बरता। गोलीबारी के दौरान स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए। सर्च ऑपरेशन शुरू: हमले के तुरंत बाद मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स ने क्षेत्र को घेर लिया और हमलावरों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने पूरे इलाक़े को सील कर दिया है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सेना ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है और शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।




